Top 10 IPL Fastest Century

Top 10 IPL Fastest Century: आईपीएल के इतिहास की टॉप 10 शतक क्रिस गेल का वह रिकॉड आज भी अटूट

नमस्कार दोस्तों आज हम बात करते हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज Top 10 IPL Fastest Century के बारे में,
क्रिस गेल को तो आप सब जानते ही हैं दोस्तों, वह धुरंधर बल्लेबाज आज भी टॉप टेन में सबसे टॉप पर है। इंडियन प्रीमियर लीग में हमेशा से ही बड़े शॉट और विस्फोट बैटिंग के लिए जानी जाती है,
पिछले कुछ सालों में फैंस ने कुछ जबरदस्त पारीया देखि है। लेकिन एक रिकॉर्ड अभी भी कायम है आईपीएल इतिहास का सबसे तेज़ शतक।

जैसे-जैसे आने वाले सीजन के लिए उत्साह बढ़ रहा है, क्रिकेट प्रेमी एक बार फिर लीग में बनाए गए अब तक के सबसे विस्फोटक ओर ऐतिहासिक शतकों को याद कर रहे हैं।

क्रिस गेल का वह रिकॉर्ड आज भी अटूट है

क्रिस गेल सबसे तेज आईपीएल शतकों की लिस्ट में अभी भी सबसे आगे है, जिसका श्रेय उनकी 2013 की यादगार पारी को जाता है, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए क्रिस गेल ने सिर्फ 30 गेंद में शतक जड़ दिया था, यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जो एक दशक से भी ज्यादा समय से कायम है।

वही पारी ने न सिर्फ आईपीएल में एक नया बेंचमार्क बनाया बल्कि पूरे T20 क्रिकेट के सबसे तेज शतकों में से एक बन गया है। हाल के सालों में कई कोशिश के बावजूद कोई भी खिलाड़ी अभी तक इस रिकार्ड को तोड़ नहीं पाया है।

नई पीढ़ी लाई है, नई चुनौती

हाल के IPL सीजन पहले से ही ज्यादा आक्रामक हो गई है, युवा खिलाड़ी अपनी सीमाओं को आगे बढ़ा रहे हैं, और इतिहास रचने के बहुत करीब पहुंच रहे है। इसके साथ सबसे बड़े आकर्षणों में से एक नया युवा बल्लेबाज सिर्फ 15 साल की उम्र का वैभव सूर्यवंशी हैं। जिन्होंने 2025 में 35 गेंद में शतक बनाकर सबको अचंभित कर दिया था उनके निडर अंदाज़ ने उन्हें लीग के सबसे रोमांचक और आक्रामक क्रिकेटर टैलेंट में से एक बना दिया है।

उनके साथ प्रियांशु आर्य और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों ने भी इस खास लिस्ट में अपनी जोरदार एंट्री की है। उसका प्रदर्शन दिखाता है भारतीय बेस्टमैन अब आत्मविश्वास और निरंतरता के साथ T20 फॉर्मेट पर हावी हो रहे।

आईपीएल के इतिहास में टॉप 10 सबसे तेज शतक

क्रिस गेल 30 बॉल 100 रन 2013
वैभव सूर्यवंशी 35 बॉल 100 रन 2025
यूसुफ पठान 37 बॉल 100 रन 2010
हेनरिक क्लासेन 37 बॉल 100 रन 2025
डेविड मिलर 38 बोल 100 रन 2013
ट्रेविस हेड 39 बॉल 100 रन 2024
प्रियांशु आर्य 39 बॉल 100 रन 2025
अभिषेक शर्मा 40 बोल 100 रन 2025
व्हील जैक 41 बोल 100 रन 2024
एडम गिलक्रिस्ट 42 बॉल 100 रन 2008

यह भी पढे: ODI World Cup 2027 अफ्रीका में खेला जाएगा सबसे बड़ा और रोमांचक क्रिकेट का महा संग्राम

इस रिकॉर्ड रेस में सबसे ज्यादा भारतीय बल्लेबाज है

इस लिस्ट का सबसे रोमांचक हिस्सा भारतीय खिलाड़ियों की बढ़ती मजबूती और मौजूदगी है। यूसुफ पठान पहले भारतीय क्रिकेटरों में से थे जिन्होंने 2010 में 37 गेंद में शतक बनाकर यह कारनामा कर दिखाया था।
अब कई नई पीढ़ी के नए बल्लेबाज सामने आ रहे हैं, जैसे वैभव सूर्यवंशी अभिषेक शर्मा और प्रियांश आर्य जैसे युवा नाम शामिल है।
इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन आक्रामक क्रिकेट खेलना है, हर सीजन के साथ हर फॉर्मेट में अच्छी क्रिकेट खेलने का प्रयास करते हैं, ओर खेलते भी है।

निष्कर्ष

दोस्तों मेरा मानना ऐसा है की इतने विस्फोटक खिलाड़ी कल भी थे आज भी है फिर भी हर सीजन के साथ क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने की होड और भी तेज हो जाती है, सवाल अब यह भी है क्या हम आखिरकार टॉप पर कोई नया नाम देखेंगे? या क्रिस गेल की वह यादगार पारी आईपीएल रिकॉर्ड बुक्स पर राज करती रहेगी।

Scroll to Top